कुश्ती दंगल में कई प्रदेशों के पहलवानो ने की जोर आजमाइश
राकेश फौजदार 
भरतपुर 9 अप्रैल।राजस्थान में भरतपुर जिले के सबसे बड़े गाँव जघीना में आयोजित कुश्ती दंगल में राजस्थान के अलावां कई प्रदेशों के पहलवानो ने जोर आजमाइश कर दर्शकों को रोमांचित किया।दंगल में एक लाख रूपए की इनामी राशि की आखरी कुश्ती में हिन्द केसरी बहादुरगढ़ के हितेश व राजस्थान केसरी दलवीर हाथी के मध्य 12 मिनिट तक चला मुकाबला बरवरी पर छूटा | दंगल में 31 हजार रूपए की कुश्ती में भीम गिरसे ने चंद्रवीर को हराया। केशो बासंरोली व दिल्ली के प्रवीण तोमर के मध्य मुकाबला बरवारी पर छूटा | 21 हजार रूपए की कुश्ती पर प्रतीक व उधो ,डोली व हरिओम ,कुल्ला व शेरा के मध्य हुए मुकाबले भी बरावरी पर रहे।