सारण :NSS स्वयंसेविका सुरुचि अब दुनिया में न रही
#अलविदा सुरुचि तेरे कार्यों को हमेशा याद रखेगी दुनिया-NSS

छपरा : दिनांक 13 -2 -2018
राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज छपरा की सक्रिय स्वयंसेविका सुरुचि कुमारी के असमयिक मृत्यु पर एन एस एस परिवार के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया और उसके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।साथ ही साथ शोक संपत्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस विषम परिस्थिति में उन्हें सबल होने की ईश्वर से प्रार्थना की गई । ज्ञात हो कि सुरुचि कुमारी राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज इकाई छपरा के सक्रिय स्वयंसेविका थी एवं हर कार्यक्रम में जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छता अभियान राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव में झांकी मे भारत माता की रोल में सबको राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव में मजबूती के साथ जुड़े रहने लिए संदेश नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैशलेस इंडिया एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह पर लोगों को जागरुक करने में सबसे आगे रहती थी। दलित बस्ती में संचालित निशुल्क शिक्षा केंद्र पर बच्चों को रोजाना निशुल्क पढ़ाने थे साथ ही साथ पढ़ाई के क्षेत्र में भी अब्बल थी विगत SSC की परीक्षा ldc में क्वालीफाई कर इंटरव्यू के लिए उसकी तैयारी कर रही थी और बिहार पुलिस के एग्जाम में भी सफल रही थी इस अवसर पर आईजी अवार्डी मंटू कुमार यादव ,प्रिंस कुमार ,रंजीत कुमार ,मकेश्वर पंडित, सनी सुमन, विवेक कुमार अमृत , नीतू ,रोशनी रोशन ,पूनम ,रचना पर्वत, श्रेयम, मिक्की कुमारी आदि शोक सभा में संवेदना व्यक्त किए ।इस आशय की जानकारी NSS के मंटू यादव द्वारा दी गई ।