नालंदा :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुई महिलायें
#न्यूज़ इनपुट -कुमुद रंजन सिंह

नालन्दा
जीविका रहुई द्वारा प्रखंड मुख्यालय रहुई के प्रशिक्षण भवन में समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह की उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार ,प्रखंड परियोजना पदाधिकारी मुकेश कुमार एवम मनोकामना क्लस्टर के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलित कर किया।प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार ने नारी सशक्तिकरण के विषय पर कहा कि आज नारी शिक्षित हो रही है तथा रोज नए आयाम को पा रही है ।
इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किया खुले में शौच मुक्त पंचायत करने एवं इसका प्रयोग कराने हेतु व्यवहार परिवर्तन के दिशा में उलेखनीय कार्य करने वाले ग्राम संगठन तारा,प्रकाश ,शक्ति,लक्षमी कमल तथा व्यक्तिगत कार्य के लिए टीकू देवी खिरौन,अंशु कुमारी सुलोचना देवी एवम मंजू देवी सम्मनित किया गया
इस पावन अवसर बताया गया कि महिलाओं की सशक्तिकरण के लिये जीविका प्रयासरत है और अनेक क्षेत्रों में कार्य कर रही है,स्वास्थ हो या कृषि मुर्गी पालन और अनेको तरह के रोजगार कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीविका रहुई पूरा योगदान दे रही है प्रखंड स्वाथ्य एवम पोषण संमवयक राजू कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि पोषण एवम स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं की जागरूकता में वृद्धि हुई है संस्थागत प्रसव ,शीघ्र अति शीग्र स्तनपान एवम केवल स्तनपान पूरक आहार अभियान चला कर जागरूकता का संदेश घर घर तक पहुचाया जा रहा है प्रखंड प्रागण में विभिन्न प्रकार के खेल एवम रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और प्रथम एवम द्वितीय आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।