मझौलिया :- सरिसवा:— एक माह बीत जाने के बाद भी नही मिली छात्रवृत्ति एवं पोशाक की राशि

दैनिक खोज खबरसंवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय सरिसवा बाजार के छात्र छात्राओं को भेजी गयी  पोशाक एवं छात्रवृत्ति राशि तथा वर्ग सातवीं एवं आठवीं के छात्राओं के नैप्किन की राशि भारतीय स्टेट बैंक जगदीशपुर भेज दी गई पर एक माह 12 दिन बीत जाने के बावजूद भी राशि छात्र – छात्राओं के खाते में नही नही पहुंच पाई है। इस बाबत पूछने पर प्रधान शिक्षक ने बताया कि गत 2 जून 2017 को दो सी.डी विवरण तथा दो चेक में कुल 15 लाख सैंतालीस हजार रुपए की राशि बैंक में भेजी गयी है। परन्तु सरकार की सख्ती एवं बैंक कर्मियों के बेरुखी के कारण अभी तक राशि बच्चों को नही मिल पायी है। जिससे छात्र – छात्राओं में असंतोष है।