*जानिए…सिवान में कहां उग्र छात्रों ने चलती बस को रोककर मचाया उत्पात*
✍अखलाख अहमद
बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के करबला गांव में शुक्रवार की सुबह स्कूली छात्रों ने पटना जा रही एक बस में जमकर तोड़-फोड़ किया साथ ही बस के कंडक्टर,ड्राइवर और खलासी को पिट डाला।छात्रों के इस उपद्रव में कई यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं।मारपीट की इस घटना से गुस्से में बस चालक ने बस को वहीं बीच सड़क पर खड़ी कर दिया।जिससे सीवान-बड़हरिया मुख्य रोड पर जाम लग गयी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज सुबह में गोपालगंज जिले के बरौली से बड़हरिया के रास्ते से पटना जा रही वर्मा ट्रांसपोर्ट की बस को कुछ छात्रों ने रोकने का प्रयाश किया।लेकिन बस नहीं रुकी।बस के नहीं रुकने से छात्र गुस्से से उग्र हो गये। फिर बस को निशाना बनाते हुए छात्रों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी।बस पर पत्थर चलते देख चालक ने बस रोका तो छात्रों ने बस में अन्दर जाकर चालक और  कन्डक्टर की पिटाई कर दी।और बस में तोड़फोड़ किया।पिटाई से आहत चालक ने इसके बाद बस को सड़क पर ही खड़ा कर दिया और जाम लग गया।घटना की सूचना पर बड़हरिया थाना प्रभारी दल बल के साथ करबला पंहुचे।
बस चालक और खलासी आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। वहीं घटना की सुचना पर पहुँची बड़हरिया पुलिस ने बस को सड़क से हटाकर किनारे लगवाई।