मझौलिया:– ए.एन.एम आशा कुमारी ने किया टीकाकरण
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- मझौलिया उप स्वास्थ्य केंद्र सतभीड़वा में एएनएम आशा कुमारी ने टीकाकरण किया।उन्होंने कहा कि समय समय पर बच्चों को अवश्य टीका लगवाये।उन्होंने कहा कि नवजात शिशु को डेढ़ महीने पर बीसीजी,ढाई महीने पर ओपीबी, साढ़े तीन महीने पर हेप्टीटाइटिस बी और नौ महीने पर पेंटावेलेंट का टीका लगाना चाहिये।इसके बाद खसरा और डीपीडी का टीका लगावे।इस मौके पर फेलिसिटर साजदा शबनम आंगनबाड़ी सेविका सुजाता तिवारी समेत आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे|