सारण :जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, आधा दर्जन घायल 

▶️ पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़े, मूकदर्शक बनी रही पुलिस 
बनियापुर से राजु सिंह की रिपोर्ट 
बनियापुर (सारण) पुलिस के समक्ष मारपीट हुई। और आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। जहां पुलिस  मुकदर्शक बनी रह गई। यह मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव की है। जिस जमीनी का विवाद स्थानीय थाना में पिछले दो माह से चल रहा था। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो दोनों पक्ष आपसे में ही उलझ गये। जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये।   घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो पक्षों में पूर्व से ही जमीनी विवाद चल रहा था। जिसके निपटारे के लिए दोनों पक्षों ने थाना का सहारा लिया था। लेकिन पुलिस के ढुलमुल रवैया के कारण आज-तक सही फैसला नहीं हो सका। इसी बीच एक पक्ष ने जबरन इसी जमीनी पर दखल कब्जे के नियत से झोपड़ी रख दी। जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मामले को टालमटोल कर दी। जिस पर विवाद और बढ गया। इसी को देख जब दुसरे पक्ष ने पहले पक्ष की झोपड़ी को तोड़ कर अपना झोपड़ी रखना चाहा तब दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। जिसमें दोनों पक्षों के लोग जख्मी हो गये। वही सूचना पाकर पुलिस तो मौके पर पहुंच गई। लेकिन मुकदर्शक बनी रही। तथा घटना के बाद घायल लोगों को अस्पताल लेकर चली गई। और दोनों पक्षों ने एक दुसरे पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करा एक दर्जन लोगों को आरोपित किया है। जिस मामले कई महिलाएं भी जख्मी बताई जा रही है।