भागलपुर: प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पुष्पराज कुमार”दैनिक खोज खबर”भागलपुर:-क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब क्षेत्र की समस्या, कुरीतियाँ एवं भ्रष्टाचार को दूर कर सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम को निष्पक्ष रूप से प्रसारित किया जायेगा।
 उक्त बातें शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ़ इंडिया और नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में कन्या उच्च विद्यालय मधुरापुर के प्रांगण में बोलते हुए एम. ई. एच. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा। डॉ. विद्यार्थी ने कहा कि युवाओं के पास शारीरिक क्षमता एवं मानसिक क्षमता है कि किसी भी सामाजिक बुराइयों को दूर कर दे आवश्यकता है सिर्फ संगठित होकर आगे बढ़ने की।

इस अवसर पर गांधी विचार मंच के रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि आज युवा ही भारत के भविष्य है इसलिये युवाओ को हर समय सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य करने की जरुरत है ताकि हमारा देश सर्वोत्तम एवं समुन्नत बन सके। डॉ. हरिशचंद्र प्रसाद साह ने युवाओं को सामाजिक दायित्व युवा क्लबो की भूमिका एवं गतिविधि पर विशेष बाते बतायी। शिक्षक मुकेश कुमार पासवान के द्वारा उपस्थित कुल 80 युवाओ का मार्गदर्शन करते हुए सशक्त राष्ट्र नवनिर्माण हेतु आगे बढ़ने को प्रेरित किया।

मौके पर, सृष्टि डेवलपमेंट फाउंडेसन के सचिव पुष्पराज कुमार, रमेश प्रसाद साह, अमरेंद्र कुमार, रघुनन्दन झा, डॉ शिवराज कुमार, मो इस्लाम, पूर्व एन. वाई.सी. डॉ सुधांशु कुमार, एन. वाई. सी. सुमित कुमार आदि वक्ताओं ने युवाओं के द्वारा क्षेत्रीय समस्या के समाधान की बात बतायी एवं उचित मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुधांशु कुमार ने किया।