
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक अपर थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल की मदद से सोनौली गांव में छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।मौके से पुलिस ने जुआ खेलने वाले की आठ बाइक, 37 ताश के पत्ते और 300 रुपये नकद बरामद किए हैं। जबकि पुलिस को देखकर 8 से 10 लोग मौके से फरार हो गए। अपर थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने पीछा कर सोनौली निवासी साबिक खान उर्फ मोनू खान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 300 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद हुए। बताया गया कि जब्त बाइकों के स्वामित्व की जांच शुरू कर दी है। वहीं गिरफ्तार और फरार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा भारतीय जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।




Recent Comments