नौतन मे वार्ड सदस्य कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :- स्थानीय प्रखंड मे वार्ड सदस्य संघ की कार्यकारिणी की बैठक नन्दकिशोर राम की अध्यक्षता मे रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष तैरून नेशा ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार सभी पंचायत के वार्डो मे वार्ड समिति की गठन का खाता खोलना था।
वार्ड सदस्य अपने-अपने वार्डो मे समिति का गठन कर पंचायत सचिव को दे दिए है। परन्तु पंचायत सचिव के लापरवाही के कारण कई पंचायतो मे अभी तक खाता नही खुला है।
वही असीम मियाँ ने बताया कि पंचायत कार्यकारिणी के बीना बैठक बुलाए ही मुखिया और पंचायत सचिव की मिली भगत से पंचायत के विकास कार्य शुरू कर दिया जा रहा है ।
जबकी आम सभा मे योजना का ही कार्य करना है नन्दकिशोर राम ने कहा सरकार कि चौदहवी वित्त योजना की राशि महादलित बहुल वार्ड मे देना है। परन्तु प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह कार्य अभी तक वर्जित है.
सुनील कुमार भारती ने बताया कि पेंशन धारीयो का पेंशन राशि अभी तक उनके खाते मे नही गया। वही हसनैन अंसारी ने बताया कि पंचम योजना मे सरकार वार्ड सदस्य को नब्बे प्रतिशत राशि दी है। परन्तु सचिव और मुखियाॅ मिलकर यह राशि वार्ड सदस्य के खाते मे नही डाल रहे है।
इस मौके पर वार्ड सदस्य सूरेश यादव, मयोदीन अंसारी, सुरेन्द्र राम, उमेश यादव, घनश्याम प्रसाद, छीठीया देवी, मजिसटर यादव, राकेश प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद, लक्ष्मीना देवी, विधा देवी आदि सैकड़ो वार्ड सदस्य मौजूद रहे ।




Recent Comments