सारण :जमीन विवाद मे पट्टीदारों ने भांजी तलवारें,दोनो पक्षों से कई जख्मी
मढौरा (सारण)
गौरा ओपी क्षेत्र के सिसवा गांव मे दो पट्टीदारों मे जमीन बंटवारा के विवाद मे मारपीट हो गई ।गुरुवार की सुबह ज्ञानती कुंवर और पानपति कुंवर के पुराने घर के जमीन हिस्सा के लिये जमीन मापी के दौरान विवाद बढ़ गया अौर दोनो पक्ष से मारपीट शुरू हो गई ।इसमे दोनो पक्ष के आधे दर्जन से अधिक पुरुष और महिला जख्मी हो गई ।बताया जाता है की सिसवा गांव मे पानपति कुंवर ने अपने पुराने घर मे सटे पीछे के जमीन मे घर बनाना चाह रही थी । पुराने जमीन मे हिस्सा के लिये विवाद शुरू हो गया ।जिसमे एक पक्ष के तीन लोग और दूसरे पक्ष के पांच लोग लाठी ,डंडे और तलवार से मारपीट कर जख्मी हो गये ।एक पक्ष के तीन लोग गंभीर हालत मे नगरा पीएचसी मे प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल मे चले गये ।जहां पर जख्मी के गंभीर हालत मे फर्द बयान के बाद दो राहुल कुमार और जट्टा शंकर उर्फ भिखारी को पटना रेफर कर दिया गया ।जबकि पानपती कुंवर छपरा मे ही ईलाजरत थी ।वही दूसरे पक्ष के घायल पांच लोगो का मढौरा रेफरल अस्पताल मे ईलाज हो रहा था ।घायलों मे कुंदन कुमार ,लक्ष्मण कुमार ,अनंत कुमार ,संध्या कुमारी और ग्यांती कुंवर का नाम शामिल है ।ग्यांती कुंवर के बयान पर मढौरा थाने मे जट्टा शंकर कु सिंह राहुल कु सिंह ,कौशल कु सिंह ,रिंकू देवी ,पानपती कुंवर और ऋतु कुमारी को लाठी डंडे और तलवार से जख्मी करने के मामले मे आरोपित किया गया है ।





Recent Comments