बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी आग, कम्प्यूटर एवं दस्तावेज जलकर राख
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 6 अप्रैल। जिले के आसींद थाना क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव में आज बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही आसींद थाना पुलिस व नगरपालिका से दमकल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आसींद थाना अधिकारी ने बताया की आसींद थाना क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा भवन में आग लग गई। आग से कम्प्यूटर एवं दस्तावेज जलकर राख हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि शायद शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।