डॉ बंसल की गिरफ्तारी की मांग के साथ थाने के आगे धरना
लोकतंत्र सुरक्षा मंच राजस्थान का समर्थन

आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ राजस्थान
जयपुर 24 मई। शहर के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान चिकित्सक की लापरवाही से सैनी समाज के युवा समाज सेवक रतन लाल सैनी की हुई मौत पर आज सैनी समाज के सेकड़ो की संख्या में लोगो ने थाने के आगे धरना दिया और श्री रतन लाल सैनी के इलाज में लापरवाही बरतने वाले दोषी डॉ बंसल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि ईलाज में लापरवाही बरतने के कारण रतनलाल की मौत हुई और उसके बाद भी चिकित्सक के दवाब में रतनलाल के परिजनों को पुलिस द्वारा तंग किया जा रहा है जो घोर अन्याय है जिसे समाज सहन नहीं करेगा सरकार और पुलिस से मांग करते हुए कहा की तुरंत दोषी चिकित्सक बंसल को गिरफ्तार किया जाए और मुर्तक के परिजनों को मुहावजा दिया जाये ।
धरने पर बैठे सैनी समाज के लोगो को सम्बोधित करते श्याम वर्मा प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता लोकतंत्र सुरक्षा मंच राजस्थान ने कहा की श्री रतन लाल एक सच्चे समाज सेवी व्यक्तित्व के धनी थे , चलती फिरती जल प्याऊ थे और डॉ की लापरवाही और लालच ने उनकी जान लेली ऐसे डॉ को तुरंत गिरफ्तार करना और इस अस्पताल को सीज कर रत्न लालं जी के परिवार को न्याय मिलना चाइये । साथ ही धरने पर कई समाज सेवी लोगो ने पहुच संबोधित किया ।।




Recent Comments