बेरठ में शमशान भूमि की हुई पैमाइश
B S राजपुरोहित ( Edited by आज़ाद नेब )
जालौर 27 मई। सायला के गांव बेरठ में राजस्व विभाग के अधिकारियो द्वारा गांव की शमशान भूमि की पैमाइश कर सीमांकन किया गया।
पुलिस की मोजुदगी में जालौर तहसीलदार ममता लहुआ के नेतृत्व में आर आई भवर लालं, पटवारी रमेश कुमार, ओम प्रकाश ने नई जी पी एस तकनिकी से प्रशाशनिक टीम ने भूमि की पैमाइश की और पंचायत को अवगत करवाया ।
इस मौके पर पुलिस टीम के साथ एडवोकेट माधो सिंह,पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष लालं सिंह राजपुरोहित सहित कई लोग मौजूद थे।




Recent Comments