
मशरक (सारण)। मशरक शीतलपुर एसएच-73 पर शनिवार की शाम मशरक थाना क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ के पास भुआल बाबा के मंदिर के पास पटना से सिवान जा रही संजीत ट्रेवल्स की बस के इंजन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। संजीत ट्रेवल्स की बस बीआर 29 एन 8155 पटना से पैसेंजर लेकर मशरक के रास्ते सिवान जा रही थी कि इंजन में अचानक आग लग गई जिससे बस में सवार पैसेंजरों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के माहौल में मौके पर पहुंचे पश्चिमी मुखिया दिलीप महतो ने आस पास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया बाद में दूसरे बस से पैसेंजरों को आगे की यात्रा के लिए भेजा गया।




Recent Comments