कल्याण फाउंडेशन ने किया​ डॉ मेघना शर्मा का सम्मान 
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ  ( Edited by आज़ाद नेब )
बीकानेर 27 मई। महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्ययालय के नवस्थापित सेंटर फॉर वुमेन स्टडीज की डॉयरेक्टर के पद पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मेघना शर्मा के नियुक्त होने पर कल्याण फाउंडेशन द्वारा डॉ शर्मा का अभिनंदन किया गया ।
कल्याण फाउंडेशन की प्रमुख कामिनी भोजक ने डॉयरेक्टर डॉ मेघना शर्मा को श्रीफल – प्रतीक चिन्ह और अभिनन्दन पत्र भेंट कर कहा कि आपके नेतृत्व में यह सेंटर महिलाओं में सामाजिक आर्थिक जाग्रति लायेगा और महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी ।
डॉ मेघना शर्मा के डायरैक्टर बनने पर मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित, संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबडा जी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा ने भी बधाई देते कहा कि डॉ मेघना जी के कुशल नेतृत्व में यह सेंटर मजबूत होगा ।