
मढ़ौरा(सारण)।स्थानीय मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को सुरक्षित मातृत्व अभियान की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।. इस शिविर में क्षेत्र की भारी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मुफ्त चिकित्सकीय सेवाएं और पौष्टिक आहार दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत हर महीने की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेष जांच की जाती है.योजना के 10 सफल वर्ष पूरे होने की खुशी में इस बार अस्पताल कर्मियों ने विशेष उत्साह के साथ अपनी सेवाएं दीं. शिविर में पहुंची महिलाओं की जांच विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों द्वारा की गई.इस दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, यूरिन टेस्ट के साथ-साथ मुफ्त अल्ट्रासाउंड भी किया गया ताकि मां और गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत की सटीक स्थिति का पता चल सके. डॉ. वीरेश कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं को अस्पताल लाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की.
अस्पताल प्रबंधन द्वारा शिविर में शामिल सभी महिलाओं को पौष्टिक खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। साथ ही डॉक्टरों ने उन्हें गर्भावस्था के दौरान सही खान-पान और स्वास्थ्य की देखभाल से जुड़े जरूरी चिकित्सकीय परामर्श भी दिए.




Recent Comments