बेतिया – नौतन:– ट्रैक्टर की ठोकर से मासूम बच्चे की मौत 
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प0 चं) बिहार —
नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर  गांव मे बजार से पुरव मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर की चपेट मे आने हिरा साह के सात वर्षिय पुत्र राकेश कुमार की मौत कुचलकर हो गयी ।घटना शनिवार सुबह की बताई गई है ।जानकारी के अनुसार मृत बालक अपने घर के सामने खेल रहा था तभी गांव के ही रामअवतार यादव का पुत्र ललन यादव अपना ट्रैक्टर लेकर कही जा रहे थे की अचानक टैक्टर की चपेट मे बालक आ गया जहा ईलाज के दौरान बेतिया मे उसकी मौत हो गयी । घटना के बाद जहा पुरे गाव मे मातमी सन्नाटा छाया हुआ है वही ईसकी सुचना पुलिस को दे दिया गया है ।समाचार प्रेषण तक मामला का सुलह कराने की पहल जारी थी ।