बेतिया – *गौनाहा थाना मे जमीनी विवाद में पांच लोगो पर प्राथमिक दर्ज*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* गौनाहा थाना क्षेत्र के लक्षनौता गांव में जमीनी विवाद के मामले में पांच के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से जमीन पर कब्जा जताने को लेकर नरकटियागंज निवासी बिंदु देवी ने लक्षनौता गांव निवासी बैजनाथ राम सहित 5 लोगों के विरुद्ध गौनाहा थाने में कांड संख्या 118 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसका कहना है कि उसकी जमीन पर इन लोगों ने अवैध कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे हैं।




Recent Comments