बेतिया – *गौनाहा सीओ के खिलाफ छः दिसंबर से सर्वदलीय धरना प्रदर्शन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* अपने 4 सूत्री मांगों को लेकर 6 दिसंबर को अंचल कार्यालय के समक्ष सीओ के खिलाफ सभी दलों के लोग एकजुट होकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी प्रतिलिपि माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार, जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौनाहा को भेज दी गई है अपने 4 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने बताया है कि गौनाहा सीओ प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों की सूची को सार्वजनिक करने, सीओ द्वारा आम जनता के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने, आम जनता द्वारा बाढ़ राहत सहायता राशि मांगने पर किस मुकदमे में फंसाने की धमकी देने, अंचलाधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने तथा अपने परिजनों के पद का धौस दिखा आम जनता तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के बिच दहशत का माहौल कायम करने करने का प्रयास करने इत्यादि कारणों को लेकर 6 दिसंबर को गौनाहा मुख्यालय में सभी दलों के कार्यकर्ता तथा आम जनता गौनाहा सीओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी ।




Recent Comments