पिता ने अपहरण की करायी थी प्राथमिकी
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के रसौली गांंव से पंद्रह दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में फरार एक युवती को पुलिस ने नाटकीय ढंग से तरैया से बरामद कर लिया।जानकारी के अनुसार रसौली गांव की रहनेवाली युवती पंद्रह दिन पूर्व घर से शौच के बाहर गई थी वही से लापता हो गई।इस मामले को लेकर युवति के पिता ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही युवक पर शादी की नियत से अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया था।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छान बीन में जुटी हुई थी कि इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की युवती तरैया में आई हुई है।जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तरैया बाजार स्थित मोड़ से उसे बरामद कर लिया।थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया बरामद युवति को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है।




Recent Comments