बेतिया – गौनाहा:– *कौशल विकास केन्द्र पर सुरू हुआ दो दिन का खेल कुद प्रतियोगिता*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ मात्र नौ महीने मे कौशल केन्द्र से एक सौ पचास युवा पीढ़ी हुआ लाभांवित।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास केन्द्र से आज हर वर्ग के युवा लाभांवित हो रहे है । कौशल विकास केन्द्र गौनाहा से मात्र नौ माह मे एक सौ पचास युवा पीढ़ी कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर किसी न किसी क्षेत्र मे अपना परचम लहरा रहे है ।
कल सोमवार दिनांक 18/12/2017 को कौशल विकास केन्द्र गौनाहा पर दो दिवसीय खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे गौनाहा सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम का उद्धाटन दीप प्रज्वलित करते हुए किये और कहे कि खेलकूद स्वास्थ्य जिवन के लिए आवश्यकता है । अगर जिवन मे स्वास्थ्य रहना है तो प्रतिदिन खेलना और कूदना जरूरी है ।
प्रतियोगिता को लेकर युवाओ मे उत्साह देखने को मिला ।
विदित हो कि सात निश्चय योजना अंतर्गत प्रखंड परिसर मे कौशल विकास केन्द्र का स्थापना मार्च 20017 मे किया गया था ।जिसके अंतर्गत कंप्यूटर ज्ञान, संवाद, कौशल एवं व्यवहार कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। अभी तक क्षेत्र के 150 युवा इस कार्यक्रम से लाभांवित हो अपने क्षेत्र मे परचम लहरा रहे हैं।




Recent Comments