बेतिया – गौनाहा:– ​*एसएसबी संविक्षा भवन नरकटियागंज मे किया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन* 

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ सौ से अधिक जवानो के परिवार हुऐ लाभांवित ।
✍ बेतिया सांसद की पत्नी ने किया निशुल्क शिविर का आयोजन ।
✍ निशुल्क चिकित्सा शिविर सुरू करने से पहले किया गया वृक्षारोपण।

*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* 44 वी बटालियन एसएसबी नरकटियागंज कैंपस मे बेतिया सांसद के पत्नी के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । 
इसकी जानकारी देते हुऐ 44 वी बटालियन एसएसबी नरकटियागंज कमांडेंट अंजय कुमार रजक ने बताया की मंगलवार को बेतिया सांसद डाॅ. संजय जयसवाल की पत्नी डाॅ. मंजु जयसवाल ने संविक्षा भवन के सामने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । 
सर्वप्रथम वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट की पत्नी मिंता रजक के द्वारा फुलो का गुलदस्ता भेंट कर डाॅ. जयसवाल का स्वागत किया गया ।
वही आगे बताऐ की  डाॅ.जयसवाल ने संविक्षा भवन के सामने वृक्षारोपण किया फिर शिविर लगा कर सौकडो जवानो के परिवार को निशुल्क जांच व उपचार किया । 
मौके पर उप कमांडेंट शैलेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट  ( चिकित्सा अधीनस्थ अधिकारी ) मनोरंजन भारती समेत जवान व उनके परिवार मौजूद थे ।