तेजपुरवां में दो नये संक्रमित के चेन से चाालीस लोगों का लिया गया सेम्पल
मढ़ौरा, सारण ।
तेजपुरवां में मिले दो नये कोरोना संक्रमित के संभावित चेन से करीब चालीस लोगों का स्वास्थ विभाग ने सेम्पल कलेक्ट किया । छपरा सदर अस्पताल से तेजपुरवां पहुंची स्वास्थ टीम ने तेजपुरवां कटेनमेंट जोन के पास में ही कैम्प लगाकर लोगों का सेम्पल कलेक्ट किया और सेम्पल लेकर छपरा लौट गयी । मिली जानकारी के अनुसार चेन में करीब सौ लोगों की सुची बनायी गई थी लेकिन स्वास्थ टीम के पास चालीस लोगों का ही सेम्पल कलेक्ट करने का कीट मौजूद था । कीट कम होने से कई लोग जो सेम्पल देने पहुंचे थे उन्हे निराश होकर लौट जाना पड़ा । बता दे कि तेजपुरवां से पांच दिन चेन्नई से आया एक युवक कोरोना संक्रमित चिन्हीत हुआ था । संक्रमित युवक के चेन से दो अन्य लोगों का रिपोर्ट बुधवार को पोजिटीव प्राप्त हुआ था । इसमें एक 15 वर्षीय अंडा बेचने वाला किशोर और दुसरा एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला का नाम शामिल है । एक ही टोला में दो अन्य लोगों के कोरोना पोजिटीव मिलने के बाद पुरे पंचायत में डर का माहौल हावी हो गया । चेन्नई से गांव लौटे 25 वर्षीत युवक का रिपोर्ट पोजिटीव मिलने के बाद टोला के 77 लोगों का सेम्पल जांच के लिये भेजा गया था । इस सेम्पल में वृद्ध महिला और अंडा बेचने वाले किशोर का रिपोर्ट भी पोजिटिव पाया गया था । बाकी का रिपोर्ट निगेटीव बताया गया है ।

कंटेनमेंट जोन के लोगों की बढ़ी परेशानी
तेजपुरवां में एक ही टोला में तीन लोगों का कोरोना संक्रमित मिलनेवके बाद कंटेनमेंट जोन की सख्ती बढ़ा दी गयी । गांव के लोग भी उस टोला लोग के बाहर भीतर आने जाने पर रोक लगा रहे है । इससे कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी है । प्रशासन के तरफ से डोर टू डोर आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने का इंतजाम नही किया गया है इससे समस्या बढ़ रही है । गुरुवार को स्थानीय समाजसेवी परमात्मा राय ने कंटेनमेंट जोन के लोगों के लिये सब्जी, मास्क और सेनिटाइजर तथा जरुरी समान को उपलब्ध कराया । इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है,परमात्मा राय ने स्थानीय प्रशासन से कंटेनमेंट जोन के लोगों के लिये दूध, सब्जी, राशन, पशुचारा की स्थाई व्यावस्था करने की मांग की है ।




Recent Comments