
मढ़ौरा(सारण)। सोमवार को बिक्रमपुर पितामह निवास परिसर में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप आयोजित किया गया। जिसमे आसपास के दर्जनों लोगों को नि:शुल्क सलाह के साथ ही वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित फिजियोथेरेपी कराई गई। इस मौक़े पर सुश्री डॉ.निशंधिता राज ने बताया कि भागदौड़ के जीवन में बदली जीवन शैली के कारण लोगों में नस और हड्डी से जुड़ी समस्याओं में तेजी से इजाफा हुआ है । ग्रामीण क्षेत्र में भी वृद्ध और युवा इस तरह की समस्या से जुझने लगे है। लोगों के बीच जागरुकता को बढ़ाने और उन्हे उपचार की आवश्कता को लेकर कर्णपुरा पितामह आवास पर फिजीओथेरोपी का एक निशुल्क कैम्प आयोजित किया गया। समाजसेवी निरज सिंह द्वारा आयोजित कैम्प में दर्जनों लोगों की समस्या को देखा और इसके उपचार के तरिकों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। कैंप में श्यामबहादुर सिंह, अंकेश तिवारी,चंद्रकला देवी, शुशीला देवी मीना देवी समेत कई लोगों ने निशुल्क परामर्श के साथ ही फिजियोथेरेपी का लाभ उठाया।कैंप को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। इस मौक़े पर डीलर सुरेंद्र सिंह, समाजसेवी नीरज कुमार, योग प्रशिक्षक अवकाश प्राप्त बैंक कर्मी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पर्यावरण संरक्षक निशांत रंजन समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




Recent Comments