बेतिया – गौनाहा:– *अनुमंडल अधिकारी ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण*
न्युज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा संवाददाता  (पं.च) बिहार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चंपारण गौनाहा*अनुमंडल अधिकारी चंदन कुमार चौहान ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और अंचल कार्यालय से बिना सूचना के गायब रहने वाले 7 कर्मियों की हाजिरी काटी। एसडीएम ने बताया कि उनके वेतन पर भी रोक लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय के कार्यपालक सहायक प्रदीप कुमार व राजन कुमार आदेशपाल शुक्ला साह अशोक उरांव की हाजिरी बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण काटी गई है। ऐसे में अंचल कार्यालय से प्रधान सहायक दिनेश उरांव डाटा एंट्री ऑपरेटर विजय कुमार व आदेशपाल रघुनाथ पासवान को बिना सूचना के कार्यालय से गायब पाया गया । 
SDM ने अंचल कर्मियों की उपस्थिति तथा पर्व के मौके पर आवेदन न देकर कर भाग जाने पर उपस्थित कर्मियों को फटकार लगाई। डाटा एंट्री ऑपरेटर को आवश्यक दिशा निर्देश तथा जाति निवास आय तथा पेंशन निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया। SDM ने रंजन कुमार को 3 दिनों से बिना सूचनाएं गायब रहने पर विभागीय कार्रवाई करने की भी बात बताई। मौके पर अंचल निरीक्षक विजय कुमार उपस्थित थे। कई पंचायतों की जन वितरण प्रणाली की दुकानों की जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा की गई प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर ने बताएं कि छठ पर्व के मौके पर डिलरो के द्वारा मनमानी करने का मामला प्रकाश में आया है। वितरण की व्यवस्था पर उन्होंने काफी असंतोष व्यक्त किया है।