राज.मदरसा बोर्ड संयोजक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने 6 मदरसों को दिये 9 लाख के चेक
आज़ाद नेब
 भीलवाड़ा 30 जून। राजस्थान मदरसा बोर्ड के सदस्य अफसान अहमद चिस्ती,फ़ैयाज़ खान व जिला संयोजक इमरान काजी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर जी अग्रवाल के द्वारा R K कॉलोनी स्थित मदरसे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के 6 मदरसों को मुख्यमंत्री आधुनिकरण योजना के तहत 9 लाख रुपये के चेक वितरित किये गये।
इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री डॉ.राजा साध जी वैष्णव,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हमीद मो.शेख साहब,पूर्व जिला संयोजक मो.युसूफ साहब रंगरेज,पूर्व मोर्चा जिलाध्यक्ष रशीद साहब पठान व कई मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन हज कमेटी के जिला संयोजक रमजान साहब ने किया।  जिला संयोजक ने बताया कि शीघ्र ही केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक मदरसे को 1 लाख रुपये शौचालय निर्माण के लिऐ दिये जायेंगे।