भाजपा बूथ विस्तारको की कार्यशाला कल काछोला मे
आज़ाद नेब
जहाजपुर 30 मई। माण्डलगढ व जहाजपुर विधानसभा के बूथ विस्तारको की एक दिवसीय कार्यशाला काछोला में बाग के बालाजी के यहाँ प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगी।
भाजपा मण्डल प्रभारी सोरभ पंचोली ने बताया की कार्यशाला में विस्तारको को प्रशिक्षण कोटा सांसद ओमजी बिड़ला देगें। कार्यशाला मे जिलाध्यक्ष दामोदर जी अग्रवाल, पूर्व विधायक व वर्तमान प्रधान शिवजीराम मीणा, माण्डलगढ विधायक बाईसा कीर्ती कुमारी जी, जिलाप्रमुख शक्तिसिंह हाडा,जिला महामंत्री रोशन जी, जिला उपाध्यक्ष हरीश जी भट्ट ,जिलामंत्री सरोजना मीणा,प्रधान शाहिबा घनश्याम कॅवर,नगरपालिका अध्यक्ष नंदनी जी, सभी मण्डल अध्यक्ष, प्रधान,नपा़ अध्यक्ष मोजूद रहेगे। सभी बूथ विस्तारक प्रशिक्षण में भाग लेगे। कार्यशाला मे प्रात:9 से 10 तक रजिस्ट्रेशन ,10 से 1 बजे तक प्रथम सत्र ,दोपहर 1 से 2 बजे तक भोजन ,दोपहर 2 से 4 बजे तक द्वितीय सत्र होगा।




Recent Comments