बेगुसराय:अमन और शान्ति का पैगाम देता है रमजान का महीना
👈आशीष भूषण”दैनिक खोज खबर” बेगूसराय👉
आपसी सद्भभाव, भाईचारा, अमन चैन और समृद्धि का संदेश लेकर आता है रमजान का महीना।रोजेदारों की रोजा हिंदू मुस्लिम एकता को पवित्रता के साथ जोङने का काम करता है।उक्त बातें बछवाङा पूर्व विधायक अवधेश राय ने शुक्रवार कि शाम बहरामपुर पंचायत के मुखिया निरंजन ईश्वर के दरवाजे पर आयोजित दावते इफ्तार पार्टी में भाग लेते हुए कही।इफ्तार पार्टी का आयोजन
बहरामपुर पंचायत के मुखिया निरंजन ईश्वर के द्वारा किया गया। जिसमें पंचायत के रोजेदारों, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिकों, सहित प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया था।निर्धारित समय में इफ्तार पार्टी आरंभ हुआ और सैकड़ों रोजेदारों की बीच उपलब्ध सामानों को परोसा गया।
कार्यक्रम के बाद मुस्लिम भाईयों ने विशेष नमाज भी पढा।उक्त अवसर पर पूर्व विधायक अवधेश राय,अरबाज पंचायत के मुखिया अताउर रहमान, जिला परिषद सदस्या ललिता देवी, सरपंच मोहम्मद प्रवेज आलम, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद प्रवेज, पैक्स अध्यक्ष शंकर ईश्वर,उप सरपंच अशोक पासवान, शिवचंद्र महतों, सोनेलाल चौधरी, इजहार अंसारी, हेमंत सहनी,नन्द कुमार ईश्वर,राज कुमार ईश्वर, सुरेश राय जांघिया वाला आदि गणमान्य उपस्थित थे।




Recent Comments