बनमा ईटहरी प्रखंड के सहुरिया पंचायत का मामला
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
अनुमंडल के बनमा ईटहरी प्रखंड अन्तर्गत सहुरिया पंचायत के वार्ड नं. 7, 8 एवं 14 के करीब तीन दर्जन से भी अधिक लाभुकों ने गुरुवार को अनुमंडलीय कार्यालय पहुँच स्वंय के सुविधा अनुसार स्थानीय जन वितरण प्रणाली के दो डीलरों सुरेन्द्र भगत एवं शमशाद आलम के समर्थन में व इसके यहां राशन व किरासन का आवंटन की माँग करते हुए एसडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
वार्ड नं. 7, 8 एवं 14 के लाभुक मो मेराज, परमानंद साह, नूरहसन, मो हीरा, अफसर, सलमान, सदानंद साह, तेजनारायण मेहता, बेचनी खातून, खुशबू खातून, नुजहत खातून, शांति देवी, उर्मिला देवी, सुमा देवी, नीना देवी, रेखा देवी सहित अन्य लाभुकों ने बताया कि हमलोगों को जन वितरण प्रणाली के डीलर सुगमा गाँव निवासी मोहन सादा के यहां राशन व किरासन मिल रहा था। जिसका मृत्यु हो जाने के बाद बीएसओ के द्वारा सर्वे किया गया। वह सर्वे स्थल पर जा कर सर्वे नहीं किया गया। जबकि हमलोगों को सुविधा अनुसार स्थानीय जन वितरण प्रणाली के डीलर सुरेन्द्र भगत एवं शमशाद आलम के यहां से खाद्धान का होना चाहिए। हमलोगों को उक्त डीलरों के यहां राशन व किरासन का आवंटन किया जाए। ताकि नजदीकी होने सहित बिचौलिया मुक्त सुविधा मिल सके।
लाभुकों ने एसडीओ से शिकायत करते हुए कहा कि बीएसओ के द्वारा सर्वे रिपोर्ट फिर से तैयार कराया जाए। चूँकि वह सर्वे रिपोर्ट स्थल पर नहीं तैयार किया गया है। लाभुकों ने कहा कि उक्त सर्वे के अनुसार वह डीलर का घर हमलोगों के घर से बहुत दूरी है। जिस कारण वहां जाने आने में बहुत परेशानी होगी। इसलिए गाँव के नजदीक डीलर सुरेन्द्र भगत एवं शमशाद आलम के यहां हमलोगों को राशन व किरासन का आवंटन करा दिया जाए।
एसडीओ सुमन प्रसाद साह ने सभी लाभुकों को आश्वासन देते हुए कहा कि बीएसओ से फिर से स्थल सर्वे जांच रिपोर्ट तैयार कराया जाएगा। स्थल सर्वे रिपोर्ट में जो बात सामने आएगा उस अनुसार डीलरों का चयन कर राशन व किरासन आवंटन करा दिया जाएगा।




Recent Comments