सारण जिले मेंं हर्ष : हरिवंश नारायण सिंह के देश के उच्च सदन का उपसभापति चुने जाने पर बधाईयों का तांता

छपरा (सारण) :राज्य सभा सदस्य हरिवंश नारायण सिंह के उच्च सदन का उपसभापति चुने जाने पर सारण जिले मेंं चारो तरफ हर्ष का माहौल बना हुआ है. मालूम हो की सत्ता पक्ष के उम्मीदवार हरिवंश नारायन सिंह ने कॉँग्रेस के वीके हरिप्रसाद को उपसभापति चुनाव मे मात दे दी औऱ जीत का सेहरा एनडीए के पक्ष मेंं गया.जिसकों लेकर गुरुवार को पूरे दिन सारण जिला के पत्रकार समूह , एनडीए नेताओं सहित अन्य बुद्धिजीवियों मेंं जश्न औऱ हर्ष का महौल रहा. जदयू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह जी को राज्यसभा के उपसभापति पद पर निर्वाचित होने पर बधाई देता हूँ. राज्य सभा मे बहुमत नहीं होने के बावजूद एनडीए के उपसभापति उम्मीदवार व जदयू के राज्य सभा सदस्य श्री सिंह के जीत पर जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि खास कर सारण वासीयों के लिये गौरव की वात है कि राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह जी जिले के रिविलगंज प्रखंड के सीताबदियारा के रहने वाले है. बधाई देने वालो मे जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, बैजनाथ प्रसाद विकल, ब्रजकिशोर सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह , पूर्व अध्यक्ष तपेस्वर सिंह, संतोष महतो, अरशद परवेज मुनि, जयप्रकाश यादव, कुसुम रानी, वाल्मीकि पाठक, काजीम रजा रिजवी, पसुप्तीनाथ पटेल, मनोज पटेल, ईम्तेयाज परवेज राणा सिंह पिंटू, डा विजय गुप्ता, डा जयप्रकाश भारती, धनंजय सिंह, जदयू जिला संयोजक मोहम्मद फिरोज सहित अन्य पार्टीजनों ने भी बधाइयां दी है.
—————————-
▶इसुआपुर मेंं जदयू कार्यकर्ताओं ने उपसभापति चुने जाने पर बांटी मिठाइयां:

इसुआपुर(सारण):जदयू के राज्य सभा सांसद हरिवंश सिंह के राज्य सभा के उपसभापति चुने जाने पर प्रखण्ड के जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष व खुशी व्याप्त है.जदयू कार्यालय पर प्रखण्ड अध्यक्ष छबीनाथ सिंह की अगुआई में मिठाईयां बांटी गई तथा जश्न मनाया गया.प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि हरिवंश बाबू जदयू के वरीय नेता स्थानीय शैलेन्द्र प्रताप सिंह के खास करीबीयों में से हैं.वे उनके पैतृक आवास आतानगर पर भी आते-जाते रहे हैं.इस मौके पर जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव केश्वर नट ,जल श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता राजेश विन्द , प्रखण्ड युवा अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा ,पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह ,मणीन्द्र गिरि ,लंकेश तिवारी ,ड़ा, सचिता ,चन्द्रीप शर्मा , सुरेन्द्र चौरसिया ,सिपाही राय , विश्वजीत महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता थे.
———————–
▶हरिबंश सिंह के राज्यसभा के उपसभापति बनने पर डोरीगंज मेंं भी एनडीए नेताओं ने जताया हर्ष
डोरीगंज(सारण):
सिताबदियरा निवासी एन डी ए के राज्यसभा सांसद हरिबंश सिंह के एनडीए उम्मीदवार के रुप मे राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित होने पर सदर प्रखण्ड के एनडीए नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.हर्ष व्यक्त करने वालों मे भाजपा के प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह , पुर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अरबिन्द सिंह , जदयु प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह , दिनेश सिंह राजन , रामनरेश सिंह , विनय सिंह , धर्मेन्द्र सिंह सहित एनडीए के सभी पदाधिकारी गण शामिल है ।
———————————-
▶पैतृक गांव-घर मेंं भी जश्न का दिनभर रहा महौल:-
सीताबदीयारा(सारण) :

राज्यसभा सांसद व प्रभात खबर के पूर्व प्रधान सम्पादक डॉ.हरिवंश नारायण सिंह के राज्यसभा के उपसभा पति चुने जाने पर सिताब दियारा के दलजीत टोला स्थित पैतृक आवास पर भी जश्न था.जहां उनकी बड़ी बहन ने बधाई देने पहुंचे लोगों का अबीर गुलाल लगाकर स्वागत कर रही थी.श्री सिंह की बड़ी मालती सिंह ने पैतृक आवास पर बधाई देने पहुंचे पत्रकार संघ “एबीपीएसएस” के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया.
———————————
▶पत्रकारिता से सफर शुरू कर उपसभापति चुने जाने पर पत्रकारों मेंं हर्ष
छपरा (सारण):पत्रकार से सफर शुरू कर हरवंश नारायन सिंह के उपसभापति के पद पर आसीन होने पर पत्रकारों मेंं हर्ष है.गुरुवार को उपसभापति निर्वाचित होने की खबर जैसे मिली जिला के पत्रकारों ने खुशी का इजहार किया.वहीं बधाई देने वालों मेंं प्रभात खबर के ब्यूरो प्रभारी व nuji के जिलाध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह , nuji के जिला महासचिव राकेश कुमार सिंह ,श्रमजीवी के जिला महासचिव सच्चितानंद ओझा,एबीपीएसएस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,पत्रकार गुड्डू राय, नदीम अहमद, प्रभात कुमार हिमांशु,हिमांशु गेसू,अमित कुमार, कुलदीप महासेठ,विनीत कुमार,विकास कुमार सहित दर्जनों पत्रकार है.