इसुआपुर(सारण) : प्रखण्ड के खोभारी साह उच्चबिद्यालय के प्रांगण में नये भवन के निर्माण के लिये स्थानीय बिधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने भूमि पूजन किया.इस अवसर पर बिधायक ने कहा कि यह भवन मानक के अनुसार निर्धारित समय पर बनकर तैयार हो जाएगा ।जिससे छात्रों के पठन पाठन के लिये कठिनाइयो का सामना नहीं करना पड़ेगा ।मौके पर राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू हसन,अमरनाथ प्रसाद,बिधायक के निजी सचिव अशोक कुमार राय,प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार,बीडीसी मुकेश चौरसिया, बिजय राय,पारस राय,गुड्डू कुशवाहा, रामबाबू राय,अशोक राय,उमेश यादव,भरत राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।