बिनौरा मे रात आग लगने से छ: घर,14 बकरियां जलकर राख
हसन आब्दी 
मितौली लखीमपुर खीरी 13 जून। निघासन क्षेत्र के गांव गोतेबाजपुरवा मजरा बिनौरा मे रात करीब 12:00 बजे अचानक आग लगने से 6 घर जलकर राख हुए जिसमे 14 बकरी जलकर मर गई। और आग से लोगो की नगदी समेत लाखों का नुकसान हुआ हैं। गांव के लोग काफी सदमे में है और अभी तक कयास लगाए जा रहे हैं कि किस किस प्रकार से आग लगी इसमें किसी की कोई रंजिश व्यस्त पुरानी साजिश तो नहीं थाना की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कठोर से कठोर कार्यवाही करने की तसल्ली भी गांव वालों को दी है ।