भीलवाड़ा:पुलिस छापामारी,5 स्टोरिये गिरफ्तार नकदी बरामद 
आज़ाद नेब ( azadnb55@gmail.com )
भीलवाड़ा 16 मई। जिला पुलिस के चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दो अलग अलग जगहो से जुआ सट्टा संचालित करते कूल 5 जनो  को गिरफ्तार कर 22280 रूपयो की नकदी भी जब्त की है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरुप मेवाडा के निर्देशन में डीएसपी सदर परवतसिंह व राजेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में सुभाषनगर में  थाना प्रभारी प्रोबेशनर आर पी एस रोशन पटेल ने सूचना पर रोडवेज बस स्टेण्ड भीलवाडा के पिछे वर्धमान कालोनी में दविश देकर जुआ सट्टा संचालित करते हुऐ तीन जनो गोपाल तेली सोलंकी टाकिज रोड शास्त्रीनगर भीलवाडा व कपील बाल्दी पिता केदारबाल्दी नाडी मोहल्ला व महवीर सुथार माणिक्यनगर चौराहा भीलवाडा को हिरासत में लेकर इनके पास से 10230 रूपये बरामद किये । दुसरी घटना में प्रतापनगर पुलिस द्धारा दिनेशकुमार आरपीएस प्रोबेशनर ने गोपनीय सूचना पर ट्रांसर्पोट नगर में जुआ सट्टा संचालित करते हुये  दो जनो अहमद अली सैयद गुलमंडी व आसीफ नीलगर पुर को गिरफ्तार कर 12 पर्चिया ,5 मोबाईल व स्कूटी सहित 12050 नकदी जब्त की। पुलिस लगातार धरपकड कर रही है ओर अभियान जारी रहेगा।