बजरी माफिया का खनन विभाग के दल पर हमला सर्वेयर का सिर फोड़ा
राकेश फौजदार
भरतपुर 16अप्रैल। राजस्थान के दौसा में रविवार को रेत माफिया ने खनन विभाग के दल पर हमला बोल दिया।मिट्टी खुदाई में काम आने वाले सब्बल से खनिज विभाग के सर्वेयर के सिर पर वार कर घायल कर दिया गया। घटना मण्डावर थाना क्षेत्र के नादना गांव के पास बाणगंगा नदी क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सर्वेयर मुकेश पूनिया पूरे दल बल के साथ वहां पहुंचे थे लेकिन पुलिस की गाड़ियां पीछे रह गईं. इसी दौरान उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. हमले में सर्वेयर और एक वाहन चालक गंम्भीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें मण्डावर में भर्ती करवा कर उपचार किया जा रहा है.सूचना के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि वाहनों को लाठी डंडो से तोड़ दिया गया है. वहीं रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी चढ़ाने का प्रयास किया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.




Recent Comments