बाइक सवार छात्र को बोलेरो ने रौंदा मोके पर ही तोड़ा दम
राकेश फौजदार 
भरतपुर 19 अप्रैल। राजस्थान के धौलपुर में कंचनपुर थाना इलाके के विदरपुर गांव में हुए सड़क हादसे ने बाइक सबार एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बाइक से जा रहै छात्र को इसी दौरान तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक जितेन्द्र किसी काम से कंचनपुर जा रहा था। हालांकि इस दौरान लोगों ने बोलेरो चालक को रोका भी लेकिन मौके पर पुलिस या एंबुलेंस के समय पर नहीं आने का फायदा उठाकर बोलेरो चालक फरार हो गया। मृतक जितेन्द्र बाड़ी कस्बे में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र था।