ईलान कुर्दी, फ़िनलैंड के सिक्के पर
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा 
फ़िनलैंड ने अपनी स्वाधीनता की 100वीं वर्षगांठ पर एक मानवता प्रेमी क़दम उठाते हुए तुर्की के तट पर डूबने वाले एक सीरियाई बच्चे के चित्र वाला सिक्का जारी किया है।
फ़िनलैंड के केंद्रीय बैंक ने अपने देश की स्वाधीनता की सालगिरह के अवसर पर एक एेसा सुनहरी सिक्का जारी किया है जिस पर सीरिया के तट के निकट डूबने वाले सीरियाई शरणार्थी बच्चे ईलान कुर्दी का चित्र छपा हुआ है। फ़िनलैंड की सरकार ने एक तुर्क सैनिक के हाथों में ईलान के शव के चित्र वाला यह सिक्का जारी करके संसार को मानवाधिकार के पालन की आवश्यकता की याद दिलाने की कोशिश की है।