
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय किसान भवन में बुधवार को रिटेल फर्टिलाइजर्स एवं फार्मर वेल्फेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में मढ़ौरा उर्वरक विक्रेता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की 21 सदस्यीय नई कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें पवन कुमार सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। साथ ही रोहित राज सिंह, पंकज कुमार सिंह, अमित पाण्डेय और बीरेंद्र प्रसाद को उपाध्यक्ष, चंदन कुमार को सचिव तथा प्रमोद कुमार सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्यों में सतेंद्र कुमार, बीरेंद्र राय, सुशील कुमार सिंह, शरीफ अंसारी, विनोद गुप्ता और ओम प्रकाश सिंह शामिल हैं। बैठक में उपस्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रमंडलीय अध्यक्ष सुधीर कुमार, प्रमंडलीय सचिव गोविंद नारायण श्रीवास्तव और सदर अनुमंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई टीम क्षेत्र में खाद वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाएगी। समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने उर्वरक व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ किसानों के व्यापक हित और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया।




Recent Comments