
🔴सीवान, 21 अक्टूबर :यूनाइटेड सिस्टर्स फाउंडेशन व सीवान ब्लड डोनर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सीवान शहर के गांधी मैदान में पिंकथॉन डे का आयोजन किया गया । इस मौके पर सुबह से ही सैकड़ों महिलाएं गांधी मैदान में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाया । इस अवसर पर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए फन फ़ॉर रन का आयोजन किया गया । इस दौड़ में दर्जनों महिलाएं अपने घर से बाहर निकलकर इस ऐतिहासिक दौड़ में हिस्सा लिया । इस पिंकथॉन डे कार्यक्रम का नेतृत्व मशहूर टीवी कलाकार व लोकप्रिय धारावाहिक निमकी मखिया की अदाकारा रीना रानी व सीवान की निवासी व प्रसिद्ध महिला पत्रकार रूही रानी ने किया । इस मौके पर रीना रानी ने बताया कि पिंकथॉन डे अभियान पूरे देश के 100 शहरों सहित बिहार के पटना ओर सीवान में हो रहा है । उन्होंने बताया यह आयोजन सीवान में जिले के प्रमुख स्वयंसेवी संस्था “सीवान ब्लड डोनर क्लब” के साथ मिलकर किया गया। वही पत्रकार रूही रानी ने बताया कि पिंकथॉन भारत की सबसे बड़ी महिला दौड़ है।इस दौड़ के माध्यम से हम अधिक से अधिक महिलाओं को अपने और उनके परिवारों के लिए एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने , और स्तन कैंसर और अन्य मुद्दों के बारे में जागरूकता करने के लिए किया गया है ।


गौरतलब हो कि पिंकथॉन के संस्थापक प्रसिद्ध अभिनेता मिलिंद सोमन हैं। रविवार को दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों व सहयोगियों को प्रोत्साहित करने के लिए मैडल पहना कर सम्मनित किया गया ।




Recent Comments