Θ बेतिया – सदस्यता अभियान को लेकर आजाद मंच द्वारा बैठक संपन्न

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज दिनांक 2 अक्टूबर 2019 को स्थानीय जिला कार्यालय कमलनाथनगर बेतिया में जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वी जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात बैठक आरम्भ किया गया। बैठक में विशेष रूप से मंच के सदस्यता अभियान चलाने के साथ-साथ चंद्रावत नदी के मिटते अस्तित्व एवं वर्षों से ध्वस्त संतघाट पुल निर्माण को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने किया। जिसमें मंच के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे द्वारा कार्यकताओं को अवगत कराया गया की सदस्यता अभियान 14 अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक चलेगी। और यह अभियान राष्ट्रीय कार्यक्रम सदस्यता अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंड,प्लस टू विद्यालय से लेकर आईटीआई,मेडिकल कॉलेज एवं शिक्षक,आम नागरिक तथा छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर 10 हज़ार से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया। उन्होंने शहर के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि ऐतिहासिक चंद्रावत नदी कभी शहर की पहचान होती थी मगर बदलते परिवेश में गंदगी और अतिक्रमण के कारण यह ऐतिहासिक नदी अपना अस्तित्व खोते जा रही है जिसको लेकर मंच के द्वारा इस बिकराल समस्या से शासन प्रशासन को भी अवगत कराया गया था परंतु अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हो सका है लिहाजा मंच अब आंदोलन करने को विवश है। वहीं मंच के जिला सचिव नितेश सिंह ने बताया कि जिले की ऐतिहासिक संत घाट पुल विगत वर्षों से ध्वस्त हो चुका है पुल ध्वस्त हो जाने से आने-जाने वाले लोगों में दहशत एवं भय का माहौल कायम है लेकिन ऐसी स्थिति में भी जनता अपनी जान जोखिम में डालकर आने जाने को विवश है जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। वही मनोज कुमार सोनी तथा अशोक कुशवाहा ने कहा कि अगर 20 दिनों के अंदर शहर के समस्या से निजात नहीं मिलता है तो आजाद मंच चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन निजामुद्दीन आलम ने किया
मौके पर विकाश आर्या,प्रकाश कुमार, शमशाद आलम मौजूद रहे।




Recent Comments