दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
लायंस क्लब बेतिया एवं नारायणी सुपर स्पेशलिस्ट ऑर्थोपेडिक अस्पताल बेतिया के सौजन्य से विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस के अवसर पर 20 अक्टूबर शनिवार को अस्पताल के प्रांगण में नि:शुल्क बीएमडी जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने किया। उक्त अवसर पर सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने बताया कि आधुनिक जीवन शैली अपनाने के कारण हड्डियां समय से पहले ही कमजोर हो जाती है। जिसके कारण कम उम्र में भी हड्डी संबंधी रोग दिखाई दे रहे हैं। वहीं अस्पताल के हड्डी, जोड़, रीढ़ एवं नस रोग विशेषज्ञ एवं आईएमए जिला मीडिया प्रभारी सह आर्थोपेडिक संघ के जिला सचिव डॉक्टर उमेश कुमार ने बताया कि रीढ़ की हड्डी से जुड़े 80 फ़ीसदी फ्रेक्चर ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी के कारण होते हैं एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के 70 फ़ीसदी महिलाएं कम या ज्यादा ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी के शिकार हैं। इस बीमारी को पता करने का सबसे आसान तरीका है, समय-समय पर बीएमडी जांच कराकर डॉक्टर से परामर्श लेते रहें। हड्डी मजबूत रखने के लिए सुबह कसरत करें, दूध का सेवन करें और अल्कोहल एवं कोल्ड ड्रिंक्स एवं धूम्रपान वर्जित रखे। इस मौके पर लायंस क्लब बेतिया के अध्यक्ष लायन रितेश रंजन, सचिव इरशाद अवतार उर्फ दुलारे, जोन पेयरपर्सन सुनील कुमार गुप्ता, लायन डॉ0 अंजनी कुमार, लायन जमील बरमकी, लायन सुजीत जायसवाल, लायन अभिषेक वर्णवाल, लायन, राजीव कुमार, लायन नवनीत, लायन, सुरेंद्र कुमार, लायन वीणा वर्मा, लायन नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे। इस शिविर में लगभग 150 लोगो की जाँच की गई एवं जरूरतमन्दों को मुफ्त दवा वितरण किया गया।