पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज को आगे आना होगा
हसन आब्दी
Edited by azad nab
सीतापुर 17 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। मानव जीवन व प्रकृति का अस्तित्व इन पर ही निर्भर है। सही मायने में पेड़ पौधे प्रकृति के आभूषण हैं। यह बात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंभेरा में भारतीय किसान मजदूर संघ द्वारा वनमहोत्सव पौधरोपण कार्यक्रम में आए वन क्षेत्राधिकारी वि0 के0 आनन्द ने कही। उन्होंने कहा कि प्रकृति पेड़ पौधों के बिना अधूरी है।
इनकी वजह से हमें जल, जीवन, आक्सीजन की प्राप्ति होती है। पेड़ पौधे नहीं होंगे तो धरा का अस्तित्व खतरे में पहुंच जाएगा। हर व्यक्ति पेड़ पौधे रोपित करे और उनका संरक्षण करे तभी पौधरोपण का महत्व है। प्रकृति की सुंदरता पेड़ पौधों से ही बनती है। इनकी कमी से आज प्रदूषण, जल समस्या गंभीर हो रही है।
धरती का तापमान बढ़ रहा है। इन समस्याओं से निजात पाना है तो सभी को आगे आना होगा। संगठन जिलाध्यक्ष धीरज सिह, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आफताब आलम, एके वर्मा, अनिल सिह,अनुपम सिंह,राम कुबेर सिंह,सत्य प्रकाश तिवारी,रामेन्द्र सिंह,राम कुवार सिंह,पंकज सिंह,कल्लू मौजूद रहे।
w




Recent Comments