जल्द खाली करायीं जाय भू-माफियाओं के चंगुल में फंसी सरकारी जमीनें-कमिश्नर
शीतल प्रसाद गुप्ता
Edited by azad nab
वाराणसी (यूपी) 17 जुलाई। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने आज सख्त निर्देश दिया कि जो सरकारी जमीनें भू-माफियाओं के कब्जे में हैं उन्हें जल्द खाली कराया जाय।वाराणसी जिले में 24, चन्दौली में 5, गाजीपुर में 5 तथा जौनपुर में 25 सहित मंडल में 59 चिन्हिंत भू-माफियाओं के कब्जे में चिन्हिंतक्रमशःवाराणसी में 3.172, चन्दौली में 385.075, गाजीपुर में 11.493 तथा जौनपुर में 3.13 सहित कुल 402. 87 हेक्टेयर भूमि में से अब तक वाराणसी में 2.515, चन्दौली में 248 .615 तथा जौनपुर में 1.02 सहित मंडल में कुल 252.15 हेक्टेयर भूमि खाली कराये जाने की जानकारी पर नाराजगी जताते हुए कमिश्नर ने भूमाफियों के कब्जे में चिन्हिंत शत-प्रतिशत भूमि को विशेष अभियान चलाकर शीघ्र खाली कराये जाने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया है। गाजीपुर में चिन्हिंत भूखण्ड में से अब तक कोई जमीन न खाली कराये जाने पर उन्होने गहरी नाराजगी जतायी। उन्होने चिन्हिंत भूमाफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने का भी निर्देश दिया ।
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जेकाचिन्हांकन एवं अतिक्रमण करने वालों को भी चिन्हिंत कर उनके चंगुल से ग्राम सभा के जमीनों को मुक्त कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि वाराणसी में 765 अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा 16.066, चन्दौली में 298 लोगो द्वारा 7.232, गाजीपुर में 5 लोगो द्वारा 11.493 एवं जौनपुर में 762 लोगो द्वारा 69.13 हे0 ग्राम सभा की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। जिसमें से वाराणसी में 14.509, चन्दौली में 2.7E47 एवं जौनपुर में 45.74 हे0 भूमि पर कब्जा हटवाया जा चुका है। शेष भूमि पर से भी अतिक्रमण कारियों को हटाये जाने हेतु उन्होने निर्देशित किया। इसके अलावा शासकीय भूमि एवं सम्पत्ति पर वाराणसी में 9 लोगो द्वारा 0.838 हे0 , चन्दौली में 121 लोगो द्वारा 21.642 हे0 तथा गाजीपुर में 01 व्यक्ति द्वारा 0.112 हे0भूमि पर कब्जा चिन्हिंत किया गया। जिसमें से वाराणसी जिले में शत-प्रतिशत भूमि से कब्जा हटवाया जा चुका है। जबकि चन्दौली में 20.802 हे0 भूमि को अतिक्रमणकारी से मुक्त कराया गया। कमिश्नर ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि भू-माफियाओं सहित ग्राम सभा की भूमि एवं शासकीय भूमि सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों को विशेष अभियान चला कर चिन्हिंत किया गया जाय तथा शत-प्रतिशत ऐसे सरकारी सम्पत्तियों को इनसे मुक्त कराये जाने के साथ ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही अवश्य किया जाय। उन्होने गरीबो, असहायो एवं आसक्त वृद्वजनो के सम्पत्तियों को येन-केन -प्रकारेण अवैध तरीके से कब्जा करने वालों के विरूद्व भी अभियान चलाकर कठोरकार्यवाही किया जाय। ऐसी किसी भी सूचना को पूरी गम्भीरता से लिये जाने का उन्होने निर्देश देतेहुए तात्कालिक कार्यवाही किये जाने पर विशेष जोर दिया।




Recent Comments