मढ़ौरा (सारण)।
नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में हाई स्कूल के करीब नदी किनारे शौच के लिये गया युवक पानी में डुब गया। हल्ला होने पर जमा हुये लोगों ने जैसे तैसे युवक कप पानी से निकाल के स्थानीय अस्पताल में ले गये । इलाज के दौरान युवक की स्थिति में सुधार नही होने पर चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया । छपरा सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । मृत युवक इन्द्रजीत राम का पुत्र 24 वर्षीय अखिलेश कुमार राम बताया गया है । घटना के सम्बंध में परिजन के तरफ से एक प्राथमिकी दर्ज कराया गया है । पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है ।