तीन सदस्यीय टीम ने की फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा

छपरा। जिले में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की जांच करने केंद्र सरकार की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को छपरा पहुंची। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह एवं अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ टीम के सदस्यों ने जिला मुख्यालय के अलावा परसा, दरियापुर समेत कई प्रखंडों का सघन दौरा किया और कई गांवों में जाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दी जा रही एमडीए दवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। ग्रामीणों से बातचीत कर टीम के सदस्यों ने इस अभियान के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा भी की। तीन सदस्यीय टीम के द्वारा दरियापुर तथा परसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक कर अभियान का जायजा लिया गया टीम के सदस्यों ने जिले में चल रही फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता पर संतोष प्रकट किया इस कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए कई अन्य बिंदुओं पर भी महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया गया टीम में अमेरिका की स्कुलीन, राजश्री, सौरभ आदि ने भाग लिया ।