नवविवाहिता पर झपट्टा मार कान से कुंडल छीन ले गए बदमाश
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 16 मई। राजस्थान के भरतपुर में थाना कोतवाली क्षेत्र के जैन मंदिर के समीप मंगलबार सुबह बाइक सबार दो अज्ञात बदमाश द्वारा एक नवविवाहिता पर झपट्टा मार उसके कानों से एक कुंडल छीन लिए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। कौड़ियांन मोहल्ला निबासी आरती जैन के साथ घटी इस सनसनीखेज बारदात का एक रोचक पहलु यह भी है कि वारदात के बक्त महिला ने न तो शोर मचाया और न ही उसके कान से कुंडल खीचे जाने के समय किसी तरह की चोट के निशान है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है। घटना बासन गेट स्थित जैन मंदिर के समीप की बताई गई है।




Recent Comments