वार्ड छ: से तैययवा अंसारिया ने अपने समर्थकों के साथ किया नामांकन

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
इस वार नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की रफ्तार धीमी नजर आ रही है। चार में में मात्र छ: प्रत्याशीयों ने अबतक अपने नामजदगी के पर्चे निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया।
प्रथम दिन 19 अप्रैल को दो प्रत्याशी,दुसरे दिन शुन्य,तीसरे दिन चार व चौथे दिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नही किया। वही वार्ड नं छ: से अपने नामजदगी के पर्चे दाखिल की। उनके प्रस्तावक के रूप में हातीम एवं समर्थक मो ईस्लाम साथ मौजूद रहें।
इस अवसर पर तैययवा अंसारिया ने कही कि हम आपकी बहु बेटी बनकर सबको साथ लेकर नगर पंचायत के विकास के लिए तत्पर रहने का संकल्प लेती हूँ । अगर आपलोगों का साथ मिला तो नगर पंचायत का इतिहास बदल रख दुंगी।
वही उनके कार्यकर्ता मोहम्मद अबुल कासिम, कैसर, हबीब, शमसेर, सलमान, मनोज चौधरी, अनिल चौधरी, वकील शर्मा, महमुदा खातुन, अब्दुल रसीद , वाजदा तबस्सुम, रहमत अली, रईसा खातुन,चाँद मंजर इमाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर अपने चहेते प्रत्याशी का स्वागत किया।




Recent Comments