रिकॉर्ड बनेगा आज ,केकड़ी की बदलेगी तस्वीर
एम. इमरान टांक
अजमेर 16 अप्रैल। जिले के केकड़ी में आज 251 विकास कार्यों के लोकार्पण/शिलान्यास होंगे। केकड़ी चेयरमैन अनिल मित्तल नें बताया कि शहर की सुरक्षा चाक चौबंद रखने के लिए 64  सीसी टीवी कैमरे, ऐतिहासिक दरवाजे का धौलपुरी पत्थर से सौंदर्णीकरण, शहर में लगाई गई जगमगाती 15 हाईमार्क्स लाइटे, नगरपालिका प्रांगण में बना 90×150 का टीन शेड, तालाब में बनाई गई 5 मोरीयां, विभिन्न स्थानो पर बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय, केकडी बस स्टैंड पर बनाए गए प्रवेश द्वार, माली मोहल्ले में बनाया गया महिला शोचालय, सभी वार्डो में बनाई गई सड़के व नालिया और नगरपालिका के बाहर बन रहा जनपथ, विभिन्न स्थानों पर बनाये गए सुविधा शोचालय, सापंदा रोड, मंडी रोड, जैन मंदिर के बाहर बनी सड़के, माली मोहल्ले, ब्यावर रोड, कल्याण कॉलोनी, न्यू कृष्णानगर, सूरजपोल गेट, शमशान घाट रोड, भट्टा कॉलोनी में बनाई गई सड़के ऐसे कार्य है जो अब तक सम्पन हो चुके है।  इसके अलावा कई विकास कार्य जो आगे के एजेंडा मे है  उनमे प्रमुख है। गीता भवन मार्ग /दंड का रास्ता/महेश वाटिका मार्ग, राजपुरा रोड दोनों रोड जो बाईपास तक बनेगे, जगदीशपुरा से ब्यावर रोड तक बनने वाली सड़क, मास्टर कॉलोनी में बनने वाली सड़के, सुभाष नगर में बनने वाली सीसी रोड, पत्थरो का रास्ता रैगर मोहले में बनने वाली सड़क, देवीमाता मंदिर लव कुश कॉलोनी ब्यावर रोड शमशान के सामने बनने वाली रोड, ब्यावर रोड से गोपालजी बेरवा तक नाला निर्माण फेसिलिटी एरिया में चार दिवारी व गेट लगाने के कार्य, विभिन्न स्थानों में बनाये जाने वाले सामुदायिक शोचालय कंजर कॉलोनी, बलाई मोहल्ला, जगदीशपूरा, भट्टा कॉलोनी हरिजन बस्ती, सभी पब्लिक शोचालय व पेशाब घर नए टाइल, प्लास्टर कर नए बनना, शंकर लाल धोबी से जयपुर रोड आदर्श कॉलोनी, सुरेश जाट के टेलीफोन एक्सचेंज व पारसनाथ मंदिर से गांधी पार्क, खिड़की गेट तक पूरे होंगे।  
*स्वायत्त शाषन मंत्री श्रीचंद कृपलानी आएंगे।*
कार्यक्रम कल 11 बजे नगरपालिका परिसर केकडी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, अजमेर सांसद सावंरलाल जाट, केकड़ी विधायक व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम, जयपुर महापौर अशोक लाहौटी, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष बी.पी. सारस्वत देहात प्रभारी अमित शुक्ला शरीक होंगे। 
*सीसीटीवी कैमरों से लाइव टेलिकास्ट*
शहर के प्रमुख विकास कार्यों का सीसी टीवी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लाइव टेलिकास्ट होगा।