धरती का हरित श्रृंगार मानव की पहली प्राथमिकता है -भंवर किशोर
विनीत कुमार, छपरा

पर्यावरण को संरक्षित करने की डॉ राजीव रंजन की मुहिम “एक पेड़ ,एक जिंदगी”द्वारा आज मांझी के मांझी इंटर कॉलेज मे बीज रोपण व वितरण का कार्य हुआ ।इसकी शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य प्रोo रघुनाथ ओझा द्वारा बीज रोपित कर किया गया ।वाराणसी से प्रोसेसिंग कर मँगाया गया बीज मानसून के दिनो मे काफी लाभप्रद है चुकी बारिश की वजह से बीज को पनपने मे काफी मदद मिलेगी फलस्वरूप पौधे निकल आयेंगे । “एक पेड़ एक जिंदगी” “अभियान की तारीफ करते हुऐ प्राचार्य ने कहा की सभी व्यक्तियों को धरती हरा भरा रखने की जिम्मेवारी उठानी पड़ेगी ,और अपने जीवन काल मे पेड़ लगाना और उसका संरक्षण करना होगा ।

वही अभियान के सदस्य भँवर किशोर ने कहा की धरा का हरित शृंगार होना चाहिये ,पेड़ हमारी जिंदगी है हमे अपनी जिंदगी को सँवारना होगा ।कॉलेज के शिक्षक व लायँस सदस्य मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने युवाओं का आह्वान करते हुऐ कहा की युवाओं की भूमिका पर्यावरण संरक्षण मे अहम है उन्हे अपने ऊर्जा का साकारात्मक उपयोग करना चाहिये। अभियान मे मांझी इंटर कॉलेज के मनन शर्मा,अशोक भारती ,शंकरदयाल सिंह ,रामजी सिंह ,मधु कुमारी,ज्योति कुमारी ,जान्ह्वी ,माया ,अर्जुन कुमार ,आकाश ,मुकेश ,राग नी,देवेंद्र,कुंदन ,विशाल सहित कई छात्र और छात्रायें मौजूद थे ।




Recent Comments