
जिला हाकी की कप्तान सिन्धू सूबे की जुनियर टीम में हुयी शामिल
–
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
–
मैरवा-सिवान-
मैरवा.हाकी इन्डिया द्वारा द्वारा भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर हाकी चैम्पियनशिप के लिए घोषित बिहार की 18 सदस्यीय टीम में हाकी सिवान की कप्तान सिन्धू कुमारी का चयन हुआ वह बिहार टीम के साथ सोमवार को पटना से रवाना हो गई.यह प्रतियोगिता 25 अप्रैल से 3 मई 2017 तक होगी मैरवा प्रखन्ड स्थित मुरियारी पंचायत के गोपालचक निवासी योगेन्द्र यादव की पुत्री सिन्धू इसके पूर्व भी बिहार सबजुनियर टीम में शामिल होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है तथा पंजाब के खिलाफ गोल दागकर अपनी प्रतिभा की लोहा मनवा चुकी है .हाकी सिवान की सचिव संगीता देवि ने बताया कि सिन्धू सहित पुरी टीम हिमेश्वर खेल विकास केन्द्र लक्ष्मिपुर में अभ्यास करती है .हाकी सिवान के सन्योजक संजय पाठक ने बताया की इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय टीम में होगा .सिन्धू के चयन पर काशिनाथ मिश्र ,ईश्टदेव तिवारी ,भरतेश्वर तिवारी ,परमेन्दर शर्मा ,मुनिब अन्सारी ,रमेश सिंह ,श्रीकान्त यादव सहित कई लोगों ने शुभकामना दी।.




Recent Comments